Featured Post
पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में वेतन निर्धारण
नीचे शासनादेशों के लिंक हैं। क्लिक करेंगे तो मिल जाएगा। शासनादेश २२ दिसम्बर २०१६ वेतन मैट्रिक्स की स्वीकृति शासनादेश २० दिसम्बर २०१६...
Monday, April 4, 2022
Tuesday, March 15, 2022
Sunday, February 20, 2022
सामान्य भविष्य निधि (GPF) कटौती पर टैक्स!
कुछ भ्रम फैलाने वाली पोस्टें भी आ रही हैं।यह कथन अर्धसत्य है। सभी प्रकार की gpf/pf कटौती पर टैक्स नहीं है। सिर्फ 5 लाख से अधिक की वार्षिक बचत पर मिलने वाले ब्याज को ही कर योग्य आय में शामिल किया गया है। यदि आपका मूल वेतन 4 लाख रुपए प्रतिमाह है और आप 10 प्रतिशत की दर से 40,000 रुपए प्रतिमाह की कटौती कराते हैं तो भी आपकी वार्षिक कटौती 4,80,000 ही हुई। आपको मिलने वाला ब्याज कर योग्य नहीं है। यदि आप 5 लाख से अधिक की कटौती कराते हैं तो 5 लाख से अधिक के अंश पर मिलने वाला ब्याज ही कर योग्य आय में जोड़ा जाएगा।
यह दूसरे प्रकार के बचत को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तमंत्री द्वारा लिया गया अच्छा निर्णय है। सामान्य कर्मचारी/अधिकारी 5लाख से अधिक का बचत कर ही नहीं पाएगा। चुनाव के समय में हर खबर की खूब पड़ताल करनी आवश्यक है। यह 31 अगस्त 2021 का आदेश है। चुनाव के समय प्रकट हो गया है।
....@देवेन्द्र पाण्डेय।







