Featured Post

पुनरीक्षित वेतन मैट्रिक्स में वेतन निर्धारण

नीचे शासनादेशों के लिंक हैं। क्लिक करेंगे तो मिल जाएगा। शासनादेश २२ दिसम्बर २०१६ वेतन मैट्रिक्स की स्वीकृति शासनादेश २० दिसम्बर २०१६...

Sunday, February 20, 2022

सामान्य भविष्य निधि (GPF) कटौती पर टैक्स!

कुछ भ्रम फैलाने वाली पोस्टें भी आ रही हैं।यह कथन अर्धसत्य है। सभी प्रकार की gpf/pf कटौती पर टैक्स नहीं है। सिर्फ 5 लाख से अधिक की वार्षिक बचत पर मिलने वाले ब्याज को ही कर योग्य आय में शामिल किया गया है। यदि आपका मूल वेतन 4 लाख रुपए प्रतिमाह है और आप 10 प्रतिशत की दर से 40,000 रुपए प्रतिमाह की कटौती कराते हैं तो भी आपकी वार्षिक कटौती 4,80,000 ही हुई। आपको मिलने वाला ब्याज कर योग्य नहीं है। यदि आप 5 लाख से अधिक की कटौती कराते हैं तो 5 लाख से अधिक के अंश पर मिलने वाला ब्याज ही कर योग्य आय में जोड़ा जाएगा। 


यह दूसरे प्रकार के बचत को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तमंत्री द्वारा लिया गया अच्छा निर्णय है। सामान्य कर्मचारी/अधिकारी 5लाख से अधिक का बचत कर ही नहीं पाएगा। चुनाव के समय में हर खबर की खूब पड़ताल करनी आवश्यक है। यह 31 अगस्त 2021 का आदेश है। चुनाव के समय प्रकट हो गया है।

....@देवेन्द्र पाण्डेय।







Tuesday, February 1, 2022

वेतन निर्धारण

पदोन्नति/ ACP  ना  होने  के कारण किसी कर्मचारी  का  वेतन 
1.7.2012 को 38880+6600 है 
1.7.2013 , 1.7 2014, 1.7.2015 का वेतनवृद्धि  के  बाद  वेतन  और ग्रेड वेतन  क्या  होगा?

इन पर वेतन निर्धारण G O दिनांक 08/12/2008 का प्रस्तर 8(3) लागु होगा। इन्हें 15600 - 39100 के अधिकतम पर पहुँचने पर  PB-4  37400-67100 में वेतन वृद्धि दी जाएंगी।